रोहतांग: राहनीनाला में गिरी स्‍कॉर्पियो 11 लोगों की मौत

मनाली से पांगी जा रही एक स्‍कॉर्पियो रोहतांग के राहनीनाला में गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई जिनमें तीन बच्‍चे शामिल हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ। ये लोग मनाली से चंबा जिला की पांगी घाटी के लिए रवाना हुए थे। रात को हादसे का किसी को पता नहीं चला।

गुरुवार सुवह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर खाई में गिरी गाड़ी पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

अटल को श्रद्धांजलि दिए जाने का विरोध करने वाले MIM पार्षद को हुई जेल

मनाली के एसडीएम रमन ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को राहनीनाला के लिए रवाना कर दिया है। शवो को मनाली लाया जा रहा है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहो हुई है।

Back to top button