अटलजी जी के निधन की वजह से सरकार का बड़ा ऐलान, आज से 7 दिन तक देश में नहीं होगा ये सब

उज्जवल प्रभात डेस्क लखनऊ: अटलजी नहीं रहे। भारत सरकार ने 7 दिनों (16 से 22 अगस्त) का राजकीय शोक घोषित किया है। जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की अपने कार्यकाल के दौरान मौत हो जाती है, तब ऐसा किया जाता है। किसी महान शख्सियत के न रहने पर भी सरकार ऐसा करती है। लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री की मौत के बाद भी सरकारी भवनों में झंडा आधा झुकाया जाता है।

राष्ट्रीय शोक उस महान शख्सियत के मृत्यु पर संवेदना और दुख प्रकट करने का एक तरीका है। दिल्ली समेत यूपी, पंजाब, बिहार, झारखंड, मप्र के सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल एक दिन बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। अब कई ऐसे काम हैं, जो अगले 7 दिनों तक देशभर में नहीं होंगे।

हेलीकॉप्टर से गर्भवती महिला को किया एयरलिफ्ट, राहत और बचाव कार्य में लगा एनडीआरएफ

अगले 7 दिनों तक देश में क्या नहीं होगा

– अगले 7 दिनों तक देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा।
– सरकार स्कूल, सरकारी बैंक, कॉलेज 1 दिन बंद रहेंगे।
– इन 7 दिनों में कोई ऑफिशियल एंटरटेनमेंट नहीं होगा।
– इंडियन मिशन और फॉरेन में स्थित इंडियन हाई कमीशंस में भी फ्यूनरल के दिन आधा झंडा झुकाया जाएगा।
– सरकारी कार्यालय को बंद (सरकार के निर्णय अनुसार) रखा जाता है।
– दूरदर्शन और आकाशवाणी पर शोक के धुन बजाए जाएंगे।
– राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Back to top button