शास्त्री के इस खुलासे से फैन्स का टूट जाएगा दिल, धोनी ने इसलिए ली थी अंपायर से गेंद

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ लीड्‍स वनडे के बाद अंपायर से गेंद लेने का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद भारत के सीरीज हार की चर्चा तो कम लेकिन धोनी के अंतरराष्ट्रीय वनडे से संन्यास लेने की अटकलें ज्यादा जोर पकड़ रही थी।

अब भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस मामले का खुलासा कर ‍बताया कि धोनी ने अंपायर से गेंद क्यों ली थी। इंग्लैंड ने इस तीसरे वनडे में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था। सीरीज के अंतिम दो मैचों में धोनी का प्रदर्शन ख्याति के अनुरुप नहीं रहा था और उनके द्वारा अंपायर से गेंद लेने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वे संन्यास ले रहे हैं।

क्रिकेट इतिहास का सबसे अद्भुत कैच जो गेल द्वारा किया गया, वीडियो देख उड़ जाएगे आपके होश

कोच रवि शास्त्री ने इस मामले का पटापेक्ष करते हुए कहा कि धोनी संन्यास नहीं ले रहे हैं। वे सिर्फ यह गेंद टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण को दिखाना चाहते थे। वे यह दिखाना चाहते थे कि इन ‍परिस्थितियों में गेंद पर कितना प्रभाव पड़ा है। इससे कोच को परिस्थितियों का सही पता चलता है।

भारत की हार के बावजूद जब धोनी का अंपायर से गेंद लेता फोटो और वीडियो वायरल हुआ तो ट्‍विटर पर धोनी के संन्यास की अटकलों की बाढ़ सी आ गई। शास्त्री ने इस बात की पुष्टि कर दी कि धोनी संन्यास नहीं ले रहे हैं।

धोनी ने जब लीड्‍स में दूसरे वनडे में धीमी बल्लेबाजी की थी तो उनकी मैदान में जमकर हूटिंग हई थी। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी का बचाव किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button