फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप है खेल जगत की ऐतिहासिक परंपरा का साक्षी

रूस में साल 2018 में आयोजित होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है. इस बार 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया. वर्ल्ड कप की शुरुआत 14 जून को होस्ट कंट्री रूस और साउदी अरब के बीच मुकाबले के साथ होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा. सभी मुकाबले 11 शहर के 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे जो कि यूरोपियन रूस के शहर होंगे. विश्व कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे. फीफा विश्व कप एकअंतरराष्ट्रीय संघ फुटबॉल प्रतियोगिता है.फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप है खेल जगत की ऐतिहासिक परंपरा का साक्षी

इसका पूरा नाम फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन है. 1930 में यह पहली बार खेली गई थी. यह सफल रही तो इसे हर चार साल में आयोजित किया जाने लगा. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 और 1946 को छोड़ दें तो यह प्रतियोगिता हर संस्करण में खेली गयी.

एक महीने चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 64 मैच खेले जाते हैं. इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेती हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से एक-दूसरे के साथ खेलना पड़ता है. जीतने वाली टीम लगातार आगे बढ़ती रहती है और अंत में फाइनल जीतकर विश्व विजेता बनती है. इस प्रतियोगिता में अच्छे खेल के लिए फीफा बेस्ट मेन प्लेयर, फीफा बेस्ट गोलकीपर जैसे कई पुरस्कार भी दिये जाते हैं. ये खेल जगत के सबसे ऐतिहासिक, सम्मानीय और बड़े आयोजनों में से एक है. 

Back to top button