अब मेडिकल स्टोर्स पर पुरुष खरीदते नजर आ सकते हैं गर्भनिरोधक दवा, जानिए इसकी खूबियां

साल 2015 में Y-Films की एक वेब सीरीज आई थी, जिसका नाम था Man’s World। उसमें मुख्य किरदार किरण नाम के लड़के ने निभाया था। किरण को इस बात से बहुत परेशानी होती है कि लड़कियों को हर जगह लड़कों की तुलना में ज्यादा तवज्जो दी जाती है। फिर एक दिन वो भगवान से प्रार्थना करता है कि दुनिया बदल जाए और अगले दिन दुनिया पूरी तरह से बदल जाती है। जो चीजें लड़कियां करती थीं वो लड़के करने लगते हैं और जो लड़के करते थे वो लड़कियां करने लगती हैं। यहाँ तक कि पीरियड्स और प्रेग्नेंसी जैसी चीजें भी लड़कों की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं।
इस वेब सीरीज की याद आज मुझे इसलिए आ गई क्योंकि गर्भनिरोधक गोलियां अभी तक लड़कियों के लिए ही बनाई जाती थीं मगर अब पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली ईजाद की जा चुकी है जो जल्द ही मार्केट में भी उपलब्ध होगी। तो देर किस बात की है। आइये जानते हैं पूरा मामला।
घर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चटनी वाले आलू
पूरी तरह से सुरक्षित है यह दवा

वैज्ञानिकों के अनुसार यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। और यह गर्भनिरोधक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है, जो आगे जाकर कपल्स के लिए बहुत मददगार हो सकती है।
महिलाओं की गर्भनिरोधक गोली की तरह ही है

उनके अनुसार यह गोली भी महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गर्भनिरोधक गोली की ही तरह है। अब गोली तो गोली ही है। एक जैसी तो होगी ही।
यहाँ के प्रोफेसर्स ने किया ईजाद

जब भी इस तरह की दवा का ईजाद किया जाता है तो मन में पहला खयाल विदेशियों का ही आता है। अगर इस पिल के बारे में भी आपको ऐसा ही कुछ खयाल आ रहा है तो आप पूरी तरह से सही हैं क्योंकि इसे भी यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया है।