छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक को गांववालों ने जमकर पीटा

बताते हैं कि सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे शिक्षक महेंद्र सिंह ने कक्षा आठ की छात्रा को अपने कक्ष में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस समय स्कूल के छात्र खेलने में व्यस्त थे। इसी बीच स्कूल आए एक ग्रामीण की नजर शिक्षक पर पड़ गई। उसने छिपकर देखा तो शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था। छात्रा इसका विरोध तो कर रही थी, मगर डर की वजह से शोर नहीं मचा पा रही थी।
90 साल की महिला की उसी की पोती ने की चप्पल से पिटाई
ग्रामीण ने मामले की जानकारी गांव पहुंचकर अन्य लोगों को दी। इसके बाद छात्रा के परिवार वाले व गांव के काफी लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षक को पकड़ लिया। शिक्षक ने लोगों से माफी मांगते हुए छोड़ने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी। उसे जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया। फिर यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने शिक्षक को सुपुर्द कर दिया। बाद में सीओ तिलहर मंगल सिंह ने भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर लोगों से मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।





