पांड्या बने इस ब्रांड के एंबेसडर

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हार्दिक पांड्या लगातार अपने करियर में सफलता दर सफलता पा रहे हैं. अब उनके खाते में एक और सफलता जुड़ गई हैं. वे अपने सफलता के दायरे को बढ़ाते हुए एक ब्रांड के एम्बेसडर नियुक्त किये गए हैं. अपने कस्टमर्स को बेहतर रेस्टोरेंट डील्स देने वाली कंपनी जैगल ने भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हार्दिक पांड्या को ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में चुना हैं. 
भारत का यह ‘स्टार आलराउंडर’ अब जैगल के उत्पादनों का प्रचार करता हुआ नजर आएगा. आपको बता दे कि, यह भारतीय कंपनी कॉरपोरेट कार्ड, ग्रुप डाइनिंग डील्स और रिवार्डस और लोयल्टी सिस्टम प्रदान करती है. कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर चुने जाने पर हार्दिक पंड्या ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, जैगल के साथ जुड़कर काफी खुश हूं. यह ब्रांड लोगों को भुगतान करने के नए-नए तरीके, सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट के बारे में बताता है.
5वें वनडे में हार्दिक पांड्या अपनी फ़ील्डिंग से विखेरा जलवा, VIDEO हुआ वायरल
खुद खाने के शौकीन हार्दिक पांड्या ने कहा कि, खाने का शौकीन होने के कारण मैं हमेशा से नए रेस्टोरेंट ढूंढ़ना चाहता हूं और जैगल की सर्विस तथा नए तरीके उपयोग करते हुए बचत भी होती है तथा नई डील भी देते हैं.’ प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, पांड्या ने कहा है कि, जैगल के साथ अपने पहले विज्ञापन को रॉकस्टार अंदाज में रिकॉर्ड करने के लिए मैं तैयार हूं





