बचे हुए साबुन को फेंके नहीं, घर बैठे ऐसे बनाएं हैंडवॉश…

नहाने का साबुन यूज होते-होते छोटा हो जाता है। छोटे होने के बाद इसका इस्तेमाल नहीं होता और इसे फेंक दिया जाता है। हालांकि, इस बचे हुए टुकड़े से घर पर हैंडवॉश बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको अलग से किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ साबुन के बचे हुए कुछ टुकड़े चाहिए होंगे। इन टुकड़ों से आप इतना हैंडवॉश तैयार कर लेंगे जिसकी मार्केट प्राइस करीब 100 रुपए तक होती है।

बचे हुए साबुन के टुकड़ों के साथ आपको मिक्सर, एक ग्लास गर्म पानी और 1 ढक्कन डिटॉल की जरूरत होती है। इन सभी के कॉम्बिनेशन से आप 500ml से भी ज्यादा हैंडवॉश तैयार कर सकते हैं। ये नहने के साबुन से बना होता है इससे इसकी क्वालिटी भी बेहतर होती है।
यदि आपके घर में साबुन के टुकड़े नहीं है तब आप सिर्फ 10 रुपए का नहाने वाला साबुन लाकर भी हैंडवॉश बना सकते हैं। यदि आप ज्यादा अच्छी क्वालिटी वाला हैंडवॉश बनाना चाहते हैं तब किसी महंगे साबुन का भी यूज कर सकते हैं।
ये है साबुन से हैंडवॉशन बनाने की विधि-
सबसे पहले साबुन के सभी टुकड़े को एक साथ लेकर मिक्सर में डाल लें। अगर आप नए साबुन से हैंड वॉश बनाना चाहते हैं तब किसी चाकू से उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें और उन्हें मिक्सर में डाल लें।
सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी जरूर पियें, फायदे जानकर कभी नहीं भूलेंगे पीना…महिलाओ के लिए वरदान
अब मिक्सर में थोड़ा सा पानी डाल लें। पानी सिर्फ इतना हो कि टुकड़े डूब जाएं। अब मिक्सर को चलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस बात का ध्यान रखें की पेस्ट को पूरी तरह से गाढ़ा बनाना है।
पेस्ट तैयार होने के बाद उसमें एक ग्लास गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके साथ इसमें एक ढक्कन डिटॉल डालें। अब इसे अच्छी तरह 1 मिनट तक मिलाएं। आपक हैंडवॉश तैयार है। अब आप इसे किसी बोतल में डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।





