इस शख्‍स की वजह से जिया खान ने दी थी जान, सालों बाद सामने आया सच

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जिया खान के आत्‍महत्‍या के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन जिया की मौत को पुलिस ने जब खुदकुशी का मामला मानकर केस दर्ज किया था तभी उनकी मां ने मामला पूरा बदल दिया था जी हां क्‍योंकि उनकी मां ने कहा था कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उन्‍हें उकसाया गया था। आज भी इस केस को लेकर जिया के ब्‍वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर सवाल खड़े किए जाते हैं।

इस शख्‍स की वजह से जिया खान ने दी थी जान, सालों बाद सामने आया सच

वहीं जानकारी के अनुसार ये भी बता दें कि जब एक्ट्रेस जिया खान ने खुदखुशी की थी तब वो प्रेगनेंट थी और उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। उस समय जिया खान की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने खुदखुशी का मामला दर्ज किया था। लेकिन उनकी मां के बयान के बाद सारा मामला पलट गया ये मामला सीधा मुंबई हाईकोर्ट कोर्ट गईं और केस फाइल कर दिया। अक्टूबर 2013 में जिया की मां राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

जिसके बाद सीबीआई जांच की इजाजत दे दी गई थी। जिसके बाद फिर पूरे मामले पर सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए गए। इतने साल बाद अब फिर से मुंबई की एक सत्र अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय किए। न्यायाधीश केडी शिरभाटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत 27 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ आरोप तय किए। अभिनेता ने खुद को निर्दोष बताया।

पैड बनाने के बाद अब ये बड़ा कारनामा करने जा रहे हैं अक्षय कुमार

सूरज पंचोली के वकील के अनुसार ‘सूरज ने अपने आप को इस मामले में बेकसूर बताया है। आने वाली 14 फरवरी को कोर्ट गवाहों का परीक्षण करेगा। सीबीआई के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सूरज ने तथ्य छिपाए और मनगढ़ंत जानकारी दी। सूरज ने पॉलीग्राफी या ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से भी इनकार कर दिया जबकि घटना में सूरज की कथित भूमिका को लेकर तह तक जाने के लिए एजेंसी ये जांच करवाना चाहती थी।

वहीं आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि मुंबई पुलिस को मिला तीन पन्नों का पत्र जिया ने लिखा था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सूरज से ‘करीबी संबंध, शारीरिक दुर्व्यवहार और मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न’ के बारे में लिखा था जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। सीबीआई ने ये भी खुलासा किया था कि जिया द्वारा लिखा गया नोट यह साबित करता है कि सूरज ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया था। इसमें कहा गया कि सुसाइड नोट से पता चलता है कि सूरज ने जिया से शादी के झूठे वादे किए।

आरोपपत्र में कहा गया कि आरोपी के आचरण ने उसे आत्महत्या के लिए विवश कर दिया। इसलिए सूरज आत्महत्या के लिए उकसाने की सजा का हकदार है। जिया खान ने करीब 3 जून साल 2013 में आत्‍महत्‍या कर ली थी उन्होंने अपने ही घर में खुद को फांसी लगाकर मौत के हवाले कर दिया था। अपनी मौत से पहले 2 दिन तक वो सूरज पंचोली के घर पर ही रह रहीं थीं और जिस दिन उन्होंने अपने आप को फांसी लगाई, उसी सुबह को अपने घर लौट कर आयीं थीं।

Back to top button