ट्रेन में गाकर पैसे कमाने वाला इस एक्टर की आवाज की है आज दुनिया मुरीद

सफलता का स्वाद बड़ा मीठा होता हैं लेकिन इसके पीछे कितनी कड़वी यादें जुडी होती हैं इस बात को वहीं समझ सकता हैं इतने सफलता का स्वाद चखा हो ! आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के होनहार कलाकार आयुष्मान खुराना की जिन्होंने सिर्फ पानी मेहनत के दम पर बेहद कम समाय में फैंस की लम्बी लिस्ट बना रखी हैं |
सफलता का स्वाद बड़ा मीठा होता हैं लेकिन इसके पीछे कितनी कड़वी यादें जुडी होती हैं इस बात को वहीं समझ सकता हैं इतने सफलता का स्वाद चखा हो ! आज हम बात
आयुष्मान खुराना का जन्म १४ दिसम्बर, १९८४ को चंडीगढ़ में हुआ था उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुयी हैं | कॉलेज में रहते हुए स्टेज शो और कई कॉलेज स्तर के प्रोग्राम में भाग लेकर अवार्ड्स भी जीते हैं | चैनल वी के “पॉपस्टार्स’ में साल २००२ में पहली बार वो लोगो को नज़र में आये | आयुष्मान खुराना ने महज २० साल की उम्र में एमटीवी रोडीज़ 2 का कांटेस्ट जीता, अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्हें बिग एफएम, दिल्ली में रेडियो जॉकी बनने का मौका मिला | रेडियो ओर उनका शो “बिग चाय” में “मान न मान मई तेरा आयुष्मान’ को खूब पसंद किया गया और इसी शो के लिए साल २००७ में उन्हें यंग अचीवेरस क अवार्ड्स भी मिला |
रेडियो के बाद एमटीवी में अब वीजे बनने की बार आयी जहा वो युवाओं को ध्यान में रखकर बनाये गए शो “पेप्सी एमटीवी वसुप ‘ और ‘यंगिस्तान’ को होस्ट करते थे | उसके बाद निखिल चिन्नप्पा के साथ वो कलर्स टीवीके रियलिटी शो “इंडियास गोत टैलेंट’ में एंकर बने थे | उसके बाद स्टार प्लस के शो ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ को भी होस्ट किया | आयुष्मान ने “इंडियन प्रीमियर लीग’ और ‘जस्ट डांस’ को भी होस्ट किया हैं |

आयुष्मान खुराना जब मुंबई में रह रहे थे तब उन्होंने एक ऐसा भी शो किया था जिसकी जानकारी किसी को नहीं हैं क्यूंकि वो डिश टीवी पर आया करता था और इसके लिए वो “चंडीगढ़ से मुंबई’ ट्रैन में ट्रेवल किया करते थे | खाने-पीने का खर्च निकल जाएं इसके लिए वो ट्रैन में गाना भी गाते थे और जमा पैसे को वो अपने इस्तेमाल के लिए रख लेते थे |
लेकिन आयुष्मान खुराना की ज़िंदगी बदली अभिनेता ‘जॉन अब्राहम’ ने जिन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘विक्की डोनर’ के लिए उन्हें साइन किया | इस फिल्म में उनके साथ थीं खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म की कहानी के साथ दोनों के बीच की केमिस्ट्री को भी लोगो ने खूब पसंद किया था |
इन मशहूर अभिनेत्रीयों का अपने ही बॉडीगॉर्ड्स के साथ रह चुका है अफेयर
बॉलीवुड में अब तक वो ‘विक्की डोनर’,’नौटंकी साला’, ‘बेवकूफियां’,’हवाइज़ादा’,’दम लगा के हईशा’, ‘मेरी प्यारी बिंदु’,’बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘तुम्हारी सुलु’, में काम कर चुकी हैं | उनके अभिनय के साथ लोग उनकी गायके को भी खूब पसंद करते हैं |
आयुष्मान खुराना लगभग अपनी हर फिल्म में गाना गाते हैं जिसमे ‘पानी डा रंग’, ‘साड्डी गली,’तू ही तू’, ‘खामखां’,’दिल ऐ- नादान’, ‘मिटटी दी खुशबू’,’यही हूँ मैं’, ‘इक वारि’, ‘नज़्म नज़्म’,और ;कनाह अनप्लग्ड’ गाकर अपने सिंगर होने के टैलेंट को भी पेश किया हैं |
अपनी बीवी ‘ताहिरा कश्यप’ के साथ उन्होंने खुद की बायोग्राफी भी लिखी हैं जिसका नाम “क्रैकिंग दी कोड – माय जर्नी तो बॉलीवुड’ हैं | आयुष्मान ने बेहद काम समय काफी अवार्ड्स भी जीते हैं |
उनके अवार्ड्स की लिस्ट कुछ इस तरह हैं “भारत निर्माण अवार्ड्स’ का ‘यंग अचीवर्स अवार्ड्स’, ‘इंडियन टेलेविज़न अकादमी अवार्ड्स’, ‘कॉस्मोपॉलिटन फन एंड फीयरलेस अवार्ड्स’, ‘स्टार परिवार अवार्ड्स’, ‘गोल्ड अवार्ड्स’, ‘भास्कर बॉलीवुड अवार्ड्स’, ‘ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवार्ड्स’, ‘पीपल’स चॉइस अवार्ड्स’, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’,’फिल्म फेयर अवार्ड्स’, ‘स्क्रीन अवार्ड्स’,’ज़ी सिने अवार्ड्स’ ‘स्टारडस्ट अवार्ड्स’, स्टार गिल्ड अवार्ड्स’,’टाइम्स ऑफ़ इंडिया फिल्म अवार्ड्स’, ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड्स’ और यह सभी अवार्ड्स उन्हें एक्टिंग, एंकर, सिंगिंग और कई तरह के एंटरटेनमेंट के लिए मिला हैं |
आयुष्मान खुराना का सफर काम समय में वाकई काफी दमदार हैं और यंग जनरेशन के लिए सीखने लायक हैं | आज वो कई लोगो के लिए प्रेरणा बन चुके हैं जो एक्टिंग, रेडियो जॉकी, वडियो जॉकी, होस्ट, एंकर, गायक, गीतकार, संगीतकार सब कुछ हैं ठीक ऐसे ही प्रतिभा महान किशोर कुमार के पास भी थीं |





