40 की उम्र में 16 का अंदाज पाने के लिए शिल्पा शिंदे से जानिए खूबसूरती के राज

सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे इन दिनों बिग बॉस 11 के घर में लोगों का दिल जीतने में लगी हुई हैं। न सिर्फ घरवाले बल्कि दर्शक भी शिल्पा को बहुत पसंद करते हैं। इसका सबूत तो इस बात से ही मिल रहा है कि शिल्पा अब तक शो में सेफ हैं। क्या आपको पता है कि शिल्पा शिंदे के फैंस न सिर्फ उनके गेम के दीवाने हैं बल्कि उनकी खूबसूरती के कायल भी हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि 40 की उम्र में भी उनकी इस ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट क्या है। आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का राज…

 शिल्पा शिंदे हर रोज रात को सोने से पहले अपनी पूरी बॉडी पर नारियल का तेल लगाती हैं। सबसे पहले वो सिर पर नारियल के तेल से चंपी करती हैं। इसके बाद वो अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाती हैं। यहां तक की वह अपने चेहरे पर भी रोज नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button