युवी और भज्जी ने मिलकर उड़ाया पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज का मजाक

कभी अपने आग उगलती गेंदों से बैट्समैन को खौफ में रखने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से अब मैदान के बाहर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह पंगा लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

भले ही खराब फिटनेस की वजह से युवी टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब भी वो सोशल मीडिया पर शोएब की लाइन लेंथ बिगाड़ने में लगे हुए हैं। दरअसल, शोएब अख्तर ने ट्वीटर पर एक मोटिवेशनल ट्वीट किया, जिसे युवी और भज्जी ने मिलकर ट्रोल कर दिया है।  

शोएब ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया, इस पोस्टर में वो लाल रंग का ग्लव्स पहने हुए हैं और दूसरे हाथ में वेल्डिंग करने वाला हेलमेट है। साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है, ‘कड़ी मेहनत से ही आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं’ #Shoaibakhtar #quoteoftheday #hardwork #dreams #nevergiveup #Rawalpindiexpress इसके अलावा फोटो पर लिखा है, ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन।

इस पर युवराज ने ट्विट कर लिखा, ‘सब कुछ ठीक है, लेकिन आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो।’
 https://twitter.com/shoaib100mph/status/946045095089983489

वहीं, हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर के पोस्ट पर इस तरह चुटकी लेते हुए लिखा, ‘मुझे तो लग रहा है कि X-ray करने चले हो…’

Back to top button