फैसले के बाद लालू का ट्वीट-ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का

पटना। सीबीआइ कोर्ट ने आज चारा घोटाला मामले में बड़ा फैसला सुनाया है और इस फैसले के बाद लालू यादव दोषी करार दिए गए हैं। अब लालू यादव की सजा का एलान तीन जनवरी को किया जाएगा। लेकिन लालू यादव ने फैसला सुनने के बाद लगातार कई ट्वीट किए हैं और लिखा है कि ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का।फैसले के बाद लालू का ट्वीट-ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का

अपने अगले ट्वीट में लालू ने लिखा है कि लालू सामंतीवादी ताक़तों, जानता हूं लालू तुम्हारी राहों का कांटा नहीं आंखों की कील है। पर इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगेना ज़ोर चलेगा लाठी का लालू लाल है माटी का।

अगले ट्वीट में लालू ने लिखा है कि ।ऐ सुनो कान खोल कर, आप इस गुदडी के लाल को परेशान कर सकते हों, पराजित नहीं।झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी ज़िद पर खड़ा है।धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है।

इसके बाद लालू ने एक कविता भी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

साथ हर बिहारी है

अकेला सब पर भारी है

सच की रक्षा करने को 

लालू का संघर्ष जारी है।

मरते दम तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूँगा। जगदेव बाबू ने गोली खाई, हम जेल जाते रहते है लेकिन मैं झुकूँगा नहीं। लड़ते-लड़ते मर जाऊँगा लेकिन मनुवादियों को हराऊँगा।

धूर्त भाजपा अपनी जुमलेबाज़ी व कारगुज़ारियों को छुपाने और वोट प्राप्त करने के लिए विपक्षियों का पब्लिक पर्सेप्शन बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है। देश के न्यायप्रिय और शांतिप्रिय साथियों हर षड्यंत्र से बचना होगा। हर हाल में लड़ना होगा। विजयपथ पर चलना होगा। जय हिंद

Back to top button