उत्तराखंड में सलमान खान के खिलाफ खड़ा हुआ वाल्मीकि समाज, किया ये सब कुछ
हल्द्वानी: हल्द्वानी में बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान के खिलाफ वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर आया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सिनेमा हॉल में जमकर तोड़फोड़ की। 
दरअसल, मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक रिएलिटी शो में वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में उबाल देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में वाल्मिकी समाज ने टाइगर जिंदा है फ़िल्म का विरोध शुरू कर दिया है और पहला शो शुरू होते ही वो प्रेम सिनेमा हॉल पहुंच गए। जहां उन्होंने हॉल का परदा फाड़ने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की।
चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार, 3 जनवरी को होगा सजा का ऐलान
इस घटना से फ़िल्म देखने आए लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने पर प्रदर्शनकारी वहां से फरार हो गए। हॉल में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है और हॉल प्रशासन ने शो बंद करा दिया है। सिनेमा हॉल के संचालक निहार अग्रवाल ने बताया कि परदा बदलवाकर दूसरा शो शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कोलवाली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।





