धुंध की वजह से बाइक-ट्राले की हुई टक्कर, दो भाइयों की मौत

फिरोजपुर. पंजाब के फिरोजपुर जिले के मलावांला के पास हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धुंध की वजह से बाइक और ट्राले के बीच बुधवार सुबह ८ बजे टक्कर हो गई थी। इसके बाद बाइक सवार दोनों भाइयों की हादसे में मौत हो गई। दोनों मृतक गांव सुधारा के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें: महंगाई सवा साल में सबसे ज्यादा, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ 3 महीने में सबसे कम

बीसीए की पढ़ाई कर रहा था छोटा भाई…

जानकारी के मुताबिक, मृतक दोनों भाइयों में बड़ा भाई सन्नी (25) मजदूरी करता था, जबकि छोटा भाई जसविंदर उर्फ जस्सा (21) मोगा में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। हादसे वाले दिन बुधवार सुबह कालेज जाने के लिए निकला था, लेकिन बस चली गई। ऐसे में बड़ा भाई उसे फिरोजपुर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। तभी मलावांला रोड पर धुंध के कारण एक ट्राले से बाइक टकरा गई और दोनों की मौत हो गई।

Back to top button