महंगाई सवा साल में सबसे ज्यादा, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ 3 महीने में सबसे कम

नई दिल्ली. रिटेल महंगाई सवा साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन(आईआईपी) ग्रोथ भी तीन महीने के निचले स्तर पर गई है। नवंबर में महंगाई दर 4.88% रही, जो अगस्त 2016 के 5.05% के बाद सबसे ज्यादा है। रिजर्व बैंक का महंगाई का लक्ष्य 4% है। वहीं अक्टूबर में आईआईपी ग्रोथ 2.2% रही। यह जुलाई के 1% के बाद सबसे कम है।

क्यों बढ़ी महंगाई

– सब्जियां 22.48% और फल 6.19% महंगे हुए हैं।
– एक साल में कच्चा तेल करीब 28% महंगा हुआ।
– 48 लाख कर्मचारियों का एचआरए बढ़ने का भी महंगाई पर असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: पहले इशारों से दिया जाता था ‘सेफ सेक्स’ का मैसेज, फिर ऐसे बदले कंडोम ऐड

औद्योगिक उत्पादन में कमी के दो सबसे प्रमुख कारण

– मैन्यूफैक्चरिंग घटकर 2.5%, इससे पहले अक्टूबर 2016 में इसमें 4.8% और सितंबर 2017 में 3.58% ग्रोथ थी।

-माइनिंग ग्रोथ भी 0.2% रह गई है। यह अक्टूबर 2016 में 1% और सितंबर 2017 में 7.9% थी

Back to top button