2 साल में 19% तक घटे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराध, 80 फीसदी मामलों में दी गई सजा

नई दिल्ली। देश में इनवायरमेंट से जुड़े या इनवायरमेंट को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों में दो साल में करीब 19% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा इन अपराधों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या भी एक साल में 4% से ज्यादा बढ़ी है। ये जानकारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हाल में जारी रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में देश भर में इनवायरमेंट से जुड़े 4,732 अपराध दर्ज किए गए। 2016 में 3,457 मामलों का ट्रायल पूरा हुआ। इनमें से करीब 80% मामलों में दोषियों को सजा सुनाई गई।2 साल में 19% तक घटे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपराध, 80 फीसदी मामलों में दी गई सजा

एक साल में 8% गिरावट

साल 2015 की तुलना में साल 2016 में इनवायरमेंट से जुड़े अपराधों में 8 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। दो साल में पहली बार ये पांच हजार से नीचे पहुंचा है।

साल अपराध गिरफ्तारी
2016 4,732
8,765
2015 5,156
8,043
2014 5,835 8,387

10 राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों में पर्यावरण से जुड़े अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है।

एक साल में 4% बढ़ी गिरफ्तारी

2016 में इनवायरमेंट से जुड़े अपराधों में 8,387 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 15 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 4,806 लोग यूपी में गिरफ्तार किए गए, जो कुल गिरफ्तारियों का करीब 57% है।

75% अपराध यूपी, राजस्थान में

– रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण से जुड़े अपराधों में उत्तर प्रदेश पहले और राजस्थान दूसरे नंबर पर रहे हैं।

– इन अपराधों में करीब 75 मामले इन्हीं दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में राजस्थान में ये आंकड़ा 40% तक घटा है।

ये भी पढ़ें: रोते हुए बेटी ने माँ को बताया अपना दर्द, की कैसे आपकी गैरमौजूदगी में पापा करते थे गन्दा काम

दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण का केस नहीं

– रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात यह है कि एयर पॉल्यूशन के मामले में अव्वल दिल्ली में इससे जुड़ा एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। जबकि हर सर्दी में यहां पॉल्यूशन खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है।

– हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मास्क पहनकर मैदान में उतरना पड़ा था।

Back to top button