पैर हिलाने के होते हैं कई फायदे, जानकर दंग रह जायेंगे आप

शायद इसीलिए बचपन से सी इस आदत से बचने की सीख दी जाती है, लेकिन एक बार जो खबर मिली है उसमें बताया जा रहा है कि पैर हिलाने से कई फायदे होते हैं। अब समझ में नही आ रहा है कि माता-पिता की बात सही माने या प्राप्त हुई इस खबर को।
खबरों के अनुसार, यूएस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मिस्सओरी के जाउम्मी पदिल्ला ने बताया कि हममें से ज्यादातर लोग घंटों तक अपने फेवरेट टीवी शो देखने या काम करने के लिए कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं।
शोधकर्ताओं ने ने ये शोध 11 पुरुषों और महिलाओं पर लागातार 3 घंटे बैठने से पहले और बाद में किया। शोध के दौरान प्रतिभागियों को रुक-रुक कर अपने पैरों को घूमाने के लिए कहा गया। शोध में प्रतिभागियों को एक मिनट के लिए बैठे हुए पैर घुमाने और फिर उसको 4 मिनट के लिए रोकने को बोला गया।
लगभग हर प्रतिभागी ने हर एक मिनट में 250 बार अपने पैर को घुमाया। उस दौरान शोधकर्ताओं ने उनके रक्त प्रवाह का मेजरमेंट किया। इस पूरी एक्ससाइज़ के दौरान उन्होंने पाया कि रक्त प्रवाह कम होने के बजाय बढ़ा। जो धमनियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ।





