जब लड़की से बोला ट्रेनर- तुम्हें चाहता हूं, बस तुम हां करो तो बीवी को भी मना लूंगा

इंदौर। देवास के आईटीआई में ट्रेनर द्वारा छात्रा से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि बुधवार को जब वह कॉलेज गई थी तो वहां उसे प्रशिक्षण अधिकारी ने अपने पास बुलाया और अश्लील बातें कहीं। लड़की ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस से की है।

– लड़की ने बताया कि मैं अाईटीआई कॉलेज में पढ़ती हूं। सुबह करीब १० बजे की बात है। मैं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की क्लास में थी, जहां पर प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार सुमन बैठे थे।
– मेरे साथ क्लास मेट कपिल पटेल थे। मुझे मनोज सर ने बुलवाया और बुरी नीयत से बोले कि मैं तुमको चाहता हूं। तुम भी मुझे चाहती हो तो बताओ। तुम तो हां करो, मेरी बीवी को भी मना लूंगा।

– छात्रा ने बताया कि इसके पूर्व में भी अन्य छात्रा जो मेरी सीनियर है, उन्हें भी सर ने गलत बोला था। फिर मैंने सारी बात प्रिसिंपल व पिताजी को बताई और रिपोर्ट करवाने पहुंची।

चश्मदीद छात्र ने किया घटना का समर्थन, छात्रा ने कहा- सबक मिले

– एफआईआर में जिन दो विद्यार्थियों को जिक्र है, उनके बयान विरोधाभासी आ रहे हैं। घटनाक्रम के चश्मदीद सहपाठी छात्र ने पीड़िता की बात का समर्थन किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि सुमन सर नशे में थे। अन्य सीनियर छात्रा जिसके साथ पूर्व में आरोपी प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा गलत शब्द बोलने का जिक्र पीड़िता ने एफआईआर में किया है, उस छात्रा कहा है कि सर पढ़ाई के लिए टॉर्चर करते थे। हमें पढ़ाते हैं इस हिसाब से गुरु हैं पर सबक मिलना चाहिए कि आगे ऐसा करने से पहले सोचें।

किसी को छेड़ना तो नीच काम, मेरे भी बीवी-बच्चे हैं : सुमन

भास्कर नेे आरोपी प्रशिक्षण अधिकारी सुमन से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि किसी से छेड़छाड़ करना तो नीच काम है। मेरे भी बीवी-बच्चे हैं, ऐसा कुछ नहीं किया। गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

बयान दर्ज किए हैं : पुलिस

आयए थाने की एसआई रविता चौधरी ने बताया छात्रा के क्लासमेट के बयान जांच अधिकारी नेे लिए हैं, उसने भी यही बताया है कि आरोपी प्रशिक्षक ने गलत व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपने पति के साथ सुहागरात मनाने से इनकार, वजह जानकर पूरे गाँव के उड़े होश

कार्रवाई के लिए पत्र भेजा

प्राचार्य डीपी शर्मा ने बताया विद्यार्थियों की शिकायत पर हमने अपने वरिष्ठ अधिकारी को जल्द से जल्द कार्यवाही के लिए पत्र भेजा है। छात्रा ने प्रकरण दर्ज कराया है।

Back to top button