इस खबर को पढ़ने के बाद, आप कभी भी कूड़ेदान में नहीं डालेगे अंडे का छिलका, जाने इस फायदे

अंडे का इस्तेमाल करने के बाद आमतौर पर लोग उसका छिलका कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन आपको नहीं पता कि अंडे के ये छिलके बेहद लाभदायक हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अंडे के छिलके त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अंडे के छिलकों में उपस्थित प्राकृतिक एसिड और गुण त्वचा की सफाई करते है और उसे चमकदार बनाते हैं। तो अगली बार आप अंडे के छिलके फेंकने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। अंडे के छिलकों से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है और हमें पूरा विश्वास है कि आप इसे पढ़कर हैरान हो जाएंगे। 
त्वचा पर अंडे के छिलके लगाने से रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा साफ़ हो जाती है और स्वस्थ और कोमल त्वचा प्राप्त होती है। अंडे के छिलकों के पाउडर में नीबू और शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनायें। इसे अपने चेहरे पर लगायें और बाद में पानी से धो डालें। अंडे के छिलके से बना यह मास्क त्वचा की सफाई करता है और रोम छिद्रों को बंद होने से बचाता है।
अंडे के छिलके में प्राकृतिक प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं अत: यह त्वचा को जवान और चमकदार बनाता है। अंडे के छिलके का पाउडर दो चम्मच लें और इसमें शहद और बेसन मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगायें और 15 मिनिट बाद धो डालें। इस उपचार को सप्ताह में दो या तीन बार अपनाएँ और जवान और चमकदार त्वचा पाएं।
इसे भी पढ़े: पेट संबंधी रोगों से छुटकारा चाहिए तो जल्द बनायें ये रूटीन
शोध के अनुसार यह देखा गया है कि वे महिलायें जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है उन्हें अंडे के छिलकों को अपनी सौन्दर्य दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। अंडे के छिलके का पाउडर 3-4 चम्मच लें और इसमें दही मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनिट बाद धो डालें। अंडे के छिलके से बना मास्क ऐजिंग के लक्षणों को कम करता है। यह चेहरे से फाइन लाइंस और झुर्रियों को दूर करता है।





