अपनी शादी में सबसे खुबसूरत और अलग दिखने के लिए ऐसे सेलेक्ट करें परफेक्ट ड्रेस

शादियों के सीजन ने एक बार फिर दस्तक दे दी हैं। शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि मेहमानों में भी सबसे अलग दिखने की होड़ लगी रहती हैं, लेकिन शादी के दिन व विवाह की अन्य रस्मों में दुल्हन क्या पहनें, ये सबसे बड़ी उलझन होती हैं। इस दिन सभी दुल्हने सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं। इस दिन के लिए वो विशेष तैयारी करती हैं।
शादी से पहले बहुत – सी रस्में निभाई जाती हैं जिसमें दुल्हन को कुछ खास और अलग दिखना जरूरी होता हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और विवाह के अलग – अलग मौकों पर अपने लुक को लेकर अभी भी कुछ तय नहीं कर पाई हैं तो आज हम आपको कुछ ऐस टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे।
1. हल्दी (Haldi) –
आपको बता दें कि हल्दी की रस्म शादी की सबसे जरूरी रस्म होती हैं साथ ही साथ ये रंगीन रस्मों में से एक होती हैं। इस दिन आप हल्के पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये ज्यादा अच्छा होगा। हल्दी की लुक को कम्पलीट करने के लिए उस पर फूलों की गहनें पहनें। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। आप अपने बालों के लुक के लिए उन्हें स्ट्रेट लुक दे सकती हैं।
2. मेहंदी (Mehndi) –
मेहंदी की रस्म के लिए आप सूट और अनारकली कुर्ते पहन सकती हैं। आजकल ये ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मेहंदी की रस्म के मौके पर इंडोवेस्टर्न अनारकली, पटियाला और शेरवानी पैटर्न भी पहन सकती हैं, लेकिन लिपस्टिक लाइट ही रखें।
3. संगीत (sangeet) –
इस खास मौके पर कुछ अलग दिखने के लिए आप फ्यूजन ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस दिन सभी लोग खुलकर एंजॉय करते हैं। ऐसे में आप इस दिन फैशन के साथ कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखें और अपने बालों को खुला ही रखें।
4. शादी (Marriage) –
अपनी शादी के दिन नए लुक और किसी भी एक्सपेरिमेंट की कोशिश करने से बचें। अगर लहंगे की बात करें तो फिश कट लहंगा और ए लाइन फिर से चलन में हैं। इसके अलावा आप चाहें तो घेरेदार लहंगा भी पहन सकती हैं। यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता हैं। मेकअप के लिए वॉटर प्रूफ मेकअप करें क्योंकि यह बहुत लाइट होता हैं, इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता हैं।
ये भी पढ़ें: फिल्मी दुनिया की इन दो खुबसूरत हसीनाओं को चीन ने किया बैन, ये है असली वजह
5. रिसेप्शन (Reception) –
विवाह के बाद रिसेप्शन पार्टी में खास दिखना भी जरूरी होता हैं। इस दिन आप वर्क वाले लहंगे पहन सकती हैं। इसके अलावा आप सूट गाउन और लहंगा साड़ी भी पहन सकती हैं। मेकअप में अरेबिक मेकअप ट्राई कर सकती हैं।





