पाकिस्तान में अगले साल होने जा रहे चुनाव में उतरने के लिए छह पार्टियों ने उठाया यह बड़ा कदम

पाकिस्तान में मुख्य धारा की छह धार्मिक पार्टियों ने एक दशक बाद गिले-शिकवे भुला मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएएम) के जरिये अगले साल होने जा रहे चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। मतभेदों की वजह से इनका गठबंधन टूट गया था। गठबंधन में शामिल सभी दल अपने पुराने घोषणापत्र पर ही चुनाव में उतरेंगे।
गठबंधन में शामिल होने के लिए दूसरी धार्मिक पार्टियों से भी संपर्क साधने का फैसला लिया गया। यह घोषणा लाहौर स्थित जमात-ए-इस्लामी के मुख्यालय में हुई बैठक में की गई। एमएएम नेताओं ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2018 के चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।





