सर्वे: दुनिया में सबसे कम शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं भारतीय पुरुष

एक पुरानी कहावत है कि भारतीय पुरुष हर 6 सेकेंड में सेक्स के बारे में सोचते हैं. लेकिन असल में औसत भारतीय पुरुष एक हफ्ते में एक बार भी सेक्स नहीं करते हैं. यही नहीं ये भारतीय पुरुष सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने में भी शर्माते हैं. और तो और भारत के 48 फीसदी पुरुषों को लगता है कि उनका पार्टनर आर्गेज्म का बहाना कर रहा है. फोरप्ले के दौरान ‘किस’ करना भारतीयों की पहली पसंद है. सर्वे में शामिल लोगों से सबसे सेक्सी फीमेल सेलेब्रिटी के बारे में भी सवाल किए गए. सबसे ज्यादा भारतीयों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सबसे सेक्सी फीमेल सेलिब्रिटी बताया.

ये भी पढ़ें: 2022 तक भारत में 20 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थान और कुपोषण मुक्त भारत का सपने होगा पूरा– नीति आयोग
हमें यह सब कैसे पता? पुरुषों की मैगजीन ‘मेन्स हेल्थ’ के सितंबर अंक में छपे सेक्स सर्वे में इन सब बातों का खुलासा हुआ है. 30 देशों से प्रकाशित इस मैगजीन के ग्लोबल सर्वे में 50,796 लोगों ने भाग लिया. यह दुनिया में अपने तरह का पहला ऐसा सर्वे है.

क्या आप जानना चाहते हैं कि दुनिया भर में बेडरूम में क्या होता है? क्या आप दूसरों की सेक्स लाइफ से अपनी तुलना करना चाहते हैं? तो सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा हॉट सेक्स हौलैंड के पुरुष करते हैं. वे सेक्स करने में माहिर होते हैं. और क्रोशियाई लोग पब्लिक में सेक्स करने में सबसे आगे हैं. इन्हें पूल, हॉट टब्स, मैदान, पार्कों और गाड़ियों में सेक्स करना पसंद है. सर्वे के मुताबिक एक औसत भारतीय के सेक्स पार्टनर्स की संख्या महज 3 होती है, जबकि एक औसत क्रोएशियाई के 11 और ग्रीस के शख्स के 9 सेक्स पार्टनर होते हैं.
ये भी पढ़ें: SC के आदेश के बाद हजारों डिस्टेंस डिग्रियां खारिज, डिग्री बचाने का मात्र यह तरीका
सर्वे में बताया गया है कि सभी सभ्याताओं के पुरुष आसानी से उत्तेजित हो जाते हैं. महिलाओं की तुलना में उनका रवैया अधिक कामुकतापूर्ण होता है.
मेन्स हेल्थ इंडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर जमाल शेख कहते हैं, ‘दूसरे सेक्स सर्वे की तरह हमारा पोल ना जानकारियों से भरा पड़ा है और ना ही यह सिर्फ बदलते ट्रेन्ड्स के बारे में बात कर रहा है.’





