लीक हुए ओप्पो R11S और R11S प्लस के स्पेसिफिकेशन, कुछ इस तरह का है ये स्मार्टफोन

बहुत लम्बे समय के इंतज़ार के बाद ओप्पो ने आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया है. आपकी जानकारी  के लिए बता दे की ओपो का ये फ़ोन बहुत ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ मार्किट में लॉच किया जायेगा. एक ख़बर में ये बताया गया है की ओप्पो आर11एस और ओप्पो आर11एस प्लस को चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है. जिससे इस फ़ोन के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गए है.

लीक हुए ओप्पो R11S और R11S प्लस के स्पेसिफिकेशन, कुछ इस तरह का है ये स्मार्टफोन

Oppo R11s में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इस फ़ोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट लगाया है. यह phone 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ मार्किट में लांच किया जायेगा. इस हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा. इस फ़ोन के पिछले भाग पर 16 मेगापिक्सल के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर लगाया है. इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 20 मेगापिक्सल का हो सकता है, और इस फ़ोन की बैटरी 3120 एमएएच की है.

इसे भी देखें:- वॉट्सऐप के ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ के इस फीचर में आ रही है ये प्रॉब्लम, जानें क्यों

दूसरी तरफ, Oppo R11s Plus 6.43 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ ऑफिशियल साईट पर लिस्ट किया गया है. यह फ़ोन में 6 जीबी रैम दिए गए है. इसकी बैटरी 3880 एमएएच की है.

Back to top button