…तो ये बड़ा फर्क होता हैं सेक्सी और क्यूट लड़कों में, इस तरह से करे इनकी पहचान

लड़कों को कॉम्प्लीमेंट देना का लड़कियों का अपना अलग तरीका होता है। वह किसी को क्यूट तो किसी को सेक्सी कहती हैं। ज्यादातर लड़के लड़कियों के कॉम्प्लीमेंट से हिंट समझने की कोशिश करते रहते है। जब इन शब्दों के बारे में सोचते हैं तो क्यूट से दिमाग में आता है कि ऐसे बहुत ही कम लड़के होते हैं। तो वहीं सेक्सी दिखने वाले लड़के खतरनाक और रहस्यमय हो सकते हैं। वह बहुत ही चारमिंग होते हैं जिसकी वजह सेकई बार लड़कियों के दिल भी टूट जाते हैं। तो आइए आपको सेक्सी और क्यूट लड़कों में क्या फर्क होता है बताते हैं।
क्यूट लड़के आपके दोस्त हो सकते हैं लेकिन सेक्सी लड़के नहीं: क्यूट और सेक्सी लड़कों में सबसे बड़ा फर्क यह होता है कि उनका आपकी तरफ दृष्टिकोण अलग होता है। क्यूट लड़के आपको साधारण तरीके से मिलते हैं जिससे वह आपके अच्छे दोस्त बन सकते हैं। तो वहीं सेक्सी लड़के आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। सेक्सी दिखने वाले लड़के कभी भी आपके दोस्त नहीं हो सकते हैं।
इसे भी पढ़े: जब फरहान ने BJP प्रवक्ता को दिखाया आईना, बोले-सर आपकी हिम्मत कैसे हुई?
क्यूट लड़कों को घरवालों से मिलाया जा सकता है लेकिन सेक्सी को नहीं: क्यूट दिखने वाले लड़के अपने आप आपके माता-पिता के फेवरेट बन जाते हैं। वह उनके इरादों पर विश्वास करते हैं। लेकिन जब सेक्सी लड़कों की बात होती है तो उन्हें देखकर माता-पिता अक्सर डर जाते हैं कि वह आपके लिए ठीक नहीं है।
सेक्सी लड़के खुद पर ध्यान रखते हैं: सेक्सी दिखने वाले लड़के अपने सही लुक के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वह अपने लुक पर बहुत ध्यान देते हैं। तो दूसरी तरफ क्यूट दिखने वाले लड़के अपने पर इतना ध्यान नहीं देते हैं। वह जैसे हैं वैसे ही रहना पसंद करते हैं।
सेक्सी लड़के सहज होते हैं जबकि क्यूट लड़के शांत: अगर आपको लव स्टोरी देखना अच्छा लगता है तो क्यूट लड़के आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो आप सेक्सी लड़कों को बेहतर मानेंगी।





