अगर आप भी जानते होंगे ये बात, तो आप भी नहीं रखते होंगे अपने मोबाइल को पैन्ट की जेब में

आज की लाइफस्टाइल की बात करें, तो हम एक मिनट के लिए भी अपने मोबाइल फोन से दूर नहीं रह सकते। यहाँ तक कि हम घर पर रहते हुए भी अपने मोबाइल फ़ोन से अलग नहीं होना चाहते। लेकिन हम ये बात भूल जाते हैं कि मोबाइल फ़ोन की वजह से हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों की माने तो मोबाइल को हमेशा अपने पास रखना हमारी शारीरिक और मानसिक स्थति के लिए ठीक नहीं है। इससे निकलनेवाली तरंगों की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

अगर आप जानते होंगे ये बात, तो आप भी नहीं रखते होंगे अपने मोबाइल को पैन्ट की जेब में

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ अंग हैं, जिसके संपर्क में अगर मोबाइल की ये हानिकारक तरंगें आती हैं, तो बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचती है। आपके स्वास्थ्य को खतरा दुगुना हो जाता है, जब आप मोबाइल को जींस की पॉकेट, शर्ट की जेब में या लड़कियां अपनी ब्रा में रखती हैं। असल में आपके शरीर के नाज़ुक अंग इन्ही जगहों पर होते हैं, जिसकी वजह से इससे निकलनेवाली तरंगों से आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

खासकर मर्दों के लिए, जब मर्द अपना मोबाइल पैंट की जेब में रखते हैं तो इससे उनके गुप्तांगों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है और उनमें फर्टिलिटी कम हो सकती है। साथ ही साथ उन्हें अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जब लड़कियां अपना मोबाइल ब्रा में रखती हैं, तो उनके स्तनों की त्वचा पर और दिल पर इसकी तरंगे बुरा प्रभाव डालती हैं। जिससे लड़कियों को त्वचा सम्बन्धी रोग और ट्यूमर जैसी गंभीर बिमारी भी हो सकती है।

Back to top button