कुछ इस तरह हुआ नर्स का FB अकाउंट हैक, और फिर हुआ कुछ ऐसा…

आगरा. एक तरफ युवाओं में सोशल मीडिया का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके जरिए होने वाले अपराध में भी लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक नर्स की फेसबुक आईडी हैक करके उसके परिचितों को अश्लील मैसेज भेजे गए, जिससे समाज में उसकी काफी बदनामी हो गई है। अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

कुछ इस तरह हुआ नर्स का FB अकाउंट हैक, और फिर हुआ कुछ ऐसा...

युवती के साथ साइबर क्राइम

मामला, एत्माउद्दौला क्षेत्र के रामबाग का है। जहां पुष्पा (बदला हुआ नाम) के साथ साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। युवती आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है और उसका पति एम्बुलेंस का ड्राइवर है।

फेसबुक और मेल आईडी हैक

पुष्पा अपने एंड्रॉयड फोन से फेसबुक चलाती थी, लेकिन काफी समय से वो फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर रही थी। बीते एक सप्ताह पहले अचानक किसी अनजान व्यक्ति ने उसकी फेसबुक और मेल आईडी हैक कर ली और उसके तमाम परिचितों, रिश्तेदारों और हॉस्पिटल के डॉक्टरों को अश्लील मैसेज भेज दिए।

बदनामी से छोड़ दी नौकरी

हैकर ने चैटिंग के दौरान पीड़िता को कॉलगर्ल के तौर पर पेश किया और सभी जानने वालों को अश्लील मैसेज भेज डाले। जब तक युवती को इस घटना की जानकारी मिली तब तक वो अपने परिचितों में पूरी तरह से बदनाम हो चुकी थी। बदनामी के कारण युवती ने अस्पताल से नौकरी भी छोड़ दी।

पुलिस ने पल्ला झाड़ा

इसके बाद युवती ने अपना सम्मान वापस पाने की ठान ली और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। लेकिन, थाना एत्माउद्दौला ने साइबर का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

एसपी क्राइम ने सुनी शिकायत

इसके बाद पीड़िता तीन दिन तक एसएसपी अमित पाठक के ऑफिस पर न्याय की आस लेकर चक्कर लगाती रही। इसी दौरान बुधवार को पीड़िता की मुलाकात एसपी क्राइम मनोज सोनकर से हो गई और उन्होंने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला साइबर सेल को भेज दिया। जहां मामले की छानबीन की जा रही है।

इसे भी देखें:- सबके सामने तंग करता था पति, तो पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दी ये खौफनाक मौत

‘दोषियों की गिरफ्तारी जल्द’

एसपी क्राइम मनोज सोनकर के अनुसार, महिला की तहरीर पर मामला साइबर सेल को भेजा गया है। जल्द ही दोषियों को पुलिस ढूंढ निकालेगी।

‘दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगी’

वहीं, पीड़िता का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए मेरी इतनी बदनामी करने वाले को मैं सजा दिलाकर रहूंगी।

Back to top button