बेनामी संपत्ति मामला: आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी राबड़ी देवी

पटना. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बुधवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। बेनामी संपत्ति मामले में ईडी ने राबड़ी को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे पेश होने का नोटिस दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। राबड़ी के बदले उनके वकील ईडी ऑफिस जा सकते हैं। वकील ईडी से राबड़ी के पेश होने के लिए और अधिक समय की मांग कर सकते हैं।
बेनामी संपत्ति मामला: आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी राबड़ी देवी

रेल होटल घोटाले में ईडी ने तेजस्वी से पूछे 65 सवाल

दूसरी ओर रेलवे के होटल के टेंडर मामले में मनी लाउंड्रिंग के पहलू पर जांच कर रही ईडी ने मंगलवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव से 6 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे करीब 65 सवाल पूछे गए। खासकर होटल टेंडर के अलावा पटना की बेशकीमती जमीनों के बारे में प्रश्न पूछे गए।

इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..

जांच टीम में शामिल एक अफसर के मुताबिक तेजस्वी ने अनभिज्ञता जताते हुए अधिकतर सवालों के जबाव नहीं दिए। कई सवालों पर चुप रहे तो कई बार सीधे कह दिया कि उन्हें इस बारे में मालूम नहीं है।
Back to top button