राजस्थान: एक साथ उठी माता-पिता-बेटे-बेटी की अर्थी, इन्ही के नाम से फेमस थी गली
उदयपुर.रविवार(करवाचौथ) को जिस घर में खुशी का माहौल था उसी घर से मंगलवार को एक साथ जब चार अर्थियां उठी तो पड़ोसियों का दिल दहल गया। एक ही परिवार के चार लोगों की शवयात्रा जहां से भी गुजरी लोगों की आंखें भर आई। दरअसल, उदयपुर के ज्योति नगर में एक ही परिवार के चार लोगों के पानी में जहर मिलाकर पी सुसाइड कर लिया था। घटना को लेकर कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है कि सादगी और साधारण स्वभाव वाले विनोद शर्मा के परिवार ने आखिर ऐसा कदम कैसे उठा लिया।

विनोद के घर ही पूरे मोहल्ले ने मनाई थी करवाचौथ
– पड़ोसियों ने बताया कि विनोदजी के नाम से ही इस गली को मास्टसाहब की गली के नाम से जाना जाता है। रविवार को पूरे परिवार सहित पड़ोसियों ने विनोद के घर की छत पर करवाचौथ मनाया था और विनोद ने सबको कथा सुनाई थी। तब तक तो परिवार में सब सामान्य था। दूसरे दिन ये घटना हो गई।
मां की तबीयत बार-बार बिगड़ती रही
मृत विनोद का परिवार मंगलवार सुबह ही उदयपुर पहुंचा। वे करौली अमरगढ़ से यहां पहुंचे। विनोद की मां नर्मदा देवी की तबीयत बार-बार बिगड़ रही थी।
इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..
छोटे भाई से शेयर करते थे हर छोटी बात
– परिजनों ने बताया कि विनोद के पिता कल्याण सिंह ने पहली पत्नी की मौत होने के बाद नर्मदा देवी से दूसरी शादी की थी। इसके बाद चार संतान हुई जिसमें सबसे बड़े विनोद थे। इसके अलावा दो बहन माया और गीता आैर छोटा भाई पुरुषोत्तम था। विनोद के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार विनोद का पुरुषोत्तम से बहुत स्नेह था, कोई भी काम हो तो वह उसे जरूर बताता था। इसी कारण सुसाइड नोट में भी विनोद ने संपत्ति और बैंक बैलेंस अपने भाई पुरुषोत्तम को देने के लिए कहा था। लेकिन इस घटना के बारे में उसे भी कुछ नहीं पता है।





