CM योगी ने टूरिज्म के बधावे को लेकर कहा- सिर्फ ताजमहल देखकर न लौटे विदेशी…
लखनऊ. 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित ‘वन्य प्राणि सप्ताह’ के समापन समारोह में शनिवार सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, ”कंक्रीट का जंगल खड़ा करना विकास नहीं। अगर हमें जीवन का वास्तविक महत्व सिखना है तो हमें प्रकृति का ध्यान रखना होगा। सभी प्राणी उद्यान में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाए।” वहीं, सीएम ने प्रोग्रम में प्रकृति शिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वाइल्ड लाइफ क्विज प्रतियोगिता के विनर बच्चों को पुरस्कृत किया।

आगे पढ़िए क्या बोले सीएम योगी…
– इस दौरान सीएम ने कहा, ”वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों को जागरूक करें। जीव-जंतुओं के साथ बेहतर संबंध और वृक्षारोपण करने का संकल्प लें।”
– ”हमें पर्यावरण के नजदीक रहना होगा, दूर होंगे तो प्राकृतिक परेशानी होगी। सभी स्कूल के बच्चों को वन्य प्राणि उद्यान का भ्रमण करवाया जाना चाहिए। जिससे उनकी उत्सुकता वन्य प्राणियों और प्रकृति के प्रति बढ़े।”
– ”हमें पर्यावरण के नजदीक रहना होगा, दूर होंगे तो प्राकृतिक परेशानी होगी। सभी स्कूल के बच्चों को वन्य प्राणि उद्यान का भ्रमण करवाया जाना चाहिए। जिससे उनकी उत्सुकता वन्य प्राणियों और प्रकृति के प्रति बढ़े।”
इसे भी देखें:- अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव
– ”लखनऊ में सालाना 12-15 लाख लोग घूमने आ रहे हैं। ऐसी योजना बने कि ये संख्या 50 लाख तक पहुंच जाए।”
– ”अच्छे कंसल्टेंट की मदद लेकर इको-टूरिज्म की दिशा में यूपी को आगे बढ़ाया जाए। विदेश से दिल्ली घूमने आने वाले लोग सिर्फ ताजमहल देखकर ही वापस न चले जाएं।’





