अगर आप हैं डिप्रेशन के शिकार तो ऐसे पाए छुटकारा

भागदौड़ भरी आजकल की जिंदगी में ज्यादार लोग डिप्रेशन का शिकार हैं। बॉस से झगड़ा, ब्रेकअप, खुद को टाइम ना दे पाना ऐसे कई कारण हैं जिसकी वजह से आज ज्यादातर लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। डिप्रेशन से निकले के लिए लोग सालों साल दवाईयां खाते हैं, काउंसलर के पास जाते हैं लेकिन इसमें पैसे बहुत खर्च होते हैं।

डिप्रेशन छुटकारा

ऑस्ट्रेलिया में की गई एक स्टडी और रिसर्च के मुतबाकि हफ्ते में केवल एक घंटे एक्सरसाइज करने से आप डिप्रेशन से बाहर आ सकते हैं। स्टडी के दौरान जब लोगों से बात की गई तो करीब 12% लोगों ने कहा कि वो एक्सरसाइज नहीं करते जब्कि बाकी लोगों ने कहा कि वो कहीं भी हों कम से कम आधा घंटे एक्सरसाइज जरूर करते हैं। रिसर्ज में पाया गया कि ज्यादातर लोग जो एक्सरसाइज नहीं करते वो ज्यादा डिप्रेशन का शिकार होते हैं बावजूद उनके जो हफ्ते में कम से कम एक से दो घंटे एक्सरसाइज करते हैं।

रिसर्ज की मानें तो 12% डिप्रेशन के केस एक्सरसाइज के जरिए ठीक किए जा सकते हैं। जब्कि अगर आप हफ्ते में एक बार एक्सरसाइज करते हैं तो आप खुद को डिप्रेशन में जानें से ही रोक सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक हफ्ते में केवल 150 मिनट एक्सरसाइज करने से आपका दिल भी स्वस्थ रहता है और पूरा स्वास्थ अच्छा रहता है।

साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी और ब्लैग डॉग इन्स्टीट्यूट के प्रोफेसर  सेम्यूल हार्वे द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक अगर आप दिन में कुछ घंटे फिजिकल एक्टिविटी भी करते हैं तो भी आप खुद को डिप्रेशन में जाने से रोक सकते हैं। हार्वे ने कहा कि हमारी ये स्टडी दिखाती है कि एक्सरसाइज आपके जीवन में बहुत बड़ा रोल निभाती है

Back to top button