32 साल से रेप कर रहा था BJP उम्मीदवार, पीड़िता महिला ने वायरल की अंतरंग तस्वीरें

पंजाब के गुरदासपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार श्रवण सलारिया पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि नेता पिछले 32 साल से मेरा शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने श्रवण सलारिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा कि शादी का झांसे देकर मेरे साथ रेप कर रहा था। महिला ने सलारिया के साथ अपनी अतंरंग पलों की तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी हैं।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। महिला का दावा है कि श्रवण सलारिया साल 1982 से 2014 तक शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिर साल 2014 में महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। मुंबई की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह उसका 32 साल तक लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। शुरुआत में श्रवण सलारिया ने उसे पीजी में रखा और उसके बाद उसे रहने के लिए एक फ्लैट दे दिया।

दुष्कर्म करने वाले आरोपी का कान काट कर SSP ऑफिस पहुंची रेप पीड़िता

भाजपा के उम्मीदवार बिजनेसमैन हैं और मुबंई में रहते हैं। उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। सलारिया का कहना है कि महिला उसकी छवि खराब करना चाहती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस मौका पाकर चुनाव आयोग पहुंच गई। चुनाव आयोग से कांग्रेस ने सलारिया का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आरोप लगाया कि नामांकन दाखिल करते हुए भाजपा और सलारिया ने उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button