राजस्थान: पिंकसिटी में पंगा लेने पहुंचे जयपुर पिंक पैंथर्स, प्रो कबड्‌डी लीग में हैं 5वें नंबर पर

जयपुर.प्रो कबड्डी लीग के सीजन-1 की चैंपियन और सीजन-4 की रनरअप जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 6 अक्टूबर से अपने होम लेग में प्रतिद्वंद्वी टीमों से पंगा लेने के लिए जयपुर पहुंच चुकी है। पांचवें सीजन में अब तक टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है और वो जोन-ए में 15 मैचों में 44 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। पिंक पैंथर्स को टॉप-3 में जगह बनाने के लिए होम लेग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा अंक जुटाने होंगे। मंजीत छिल्लर की अगुवाई वाले पैंथर्स गुलाबीनगर के फैंस को जीत का तोहफा देते हुए अपनी राह भी आसान बनाना चाहेंगे। इसके लिए अपने होम ग्राउंड और होम फैंस से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।
राजस्थान: पिंकसिटी में पंगा लेने पहुंचे जयपुर पिंक पैंथर्स, प्रो कबड्‌डी लीग में हैं 5वें नंबर पर

नजदीकी रहे अधिकतर मुकाबले, स्कोर डिफरेंस भी नेगेटिव

इस सीजन में पिंक पैंथर्स के अधिकतर मुकाबले नजदीकी रहे हैं। पटना पायरेट्स के खिलाफ मिली बड़ी हार का छोड़ दिया जाए तो टीम ने या तो नजदीकी जीत दर्ज की है या नजदीकी हार मिली है। टीम ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ एक मैच टाई भी खेला है। पैंथर्स ने अपना पिछला मैच बंगाल वारियर्स के खिलाफ चेन्नई में खेला था और उसे 31-32 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम का स्कोरिंग डिफरेंस (-24) भी नेगेटिव है।

टॉप-10 में न कोई रेडर, न डिफेंडर

टॉप-10 में न तो टीम का कोई रेडर शामिल है और न ही डिफेंडर। पवन कुमार ने 14 मैच खेल टीम के लिए सर्वाधिक 92 अंक जुटाए हैं और टॉप रेडर्स की सूची में 13वें स्थान पर हैं। वहीं कप्तान मंजीत छिल्लर ने 10 मैचों में 34 टेकल पॉइंट बनाए हैं और डिफेंडर्स की सूची में 17वें स्थान हैं।
Back to top button