बैंक: 6 महीने में 2,000 लोगों को मिलेगी नौकरी

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र का बंधन बैंक आने वाले छह माह में 60 और शाखाएं खोलेगा. यह उसके देशभर में अपनी पहुंच एवं विस्तार की योजना का हिस्सा है. बैंक के प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर घोष ने पीटीआई-भाषा से कहा मौजूदा समय में पूरे देश में हमारी 840 शाखाएं हैं और मार्च के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 900 हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि इससे 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसी बीच बैंक ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए पांच मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए है. इसमें गोल्ड मैन साक्स और जेपी मॉर्गन चेज भी शामिल हैं. घोष ने कहा कि बैंक का यह आईपीओ अगले साल अगस्त तक आ सकता है.





