25 साल से कम के 7 युवा पकड़े, सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की तैयारी में थे

लुधियाना.लुधियाना पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने बब्बर खालसा के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने और बब्बर खालसा के लिए सदस्य जोड़ने का आरोप है। इग्लैंड में रह रहा सुरिंदर सिंह बब्बर ने ग्रुप सरगना है। वही इस ग्रुप को आर्थिक सहायता और असलहा मुहैया करता है। यह ग्रुप लुधियाना में 4 मीटिंगें कर चुका है और 5वीं मीटिंग ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह उर्फ रिम्पी की अगुवाई में करने वाला था।
25 साल से कम के 7 युवा पकड़े, सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की तैयारी में थे
काउंटर इंटेलीजेंस की सहायता से लुधियाना पुलिस ने इन्हें पकड़ा। पुलिस कमिश्नर आरएन. ढोके ने बताया कि स्पेशल 7 टीमें गठित कीं और एक साथ रेड कर सभी को गिरफ्तार किया। इंग्लैंड में बैठे सुरिंदर को भी नामजद ये फेसबुक के जरिए ही कट्टर लोगों के खिलाफ प्रचार करते हैं। इनका मुख्य मकसद पंथ विरोधी संगठन व खालिस्तान संगठन, सिख धर्म, गुरुओं के खिलाफ बोलने वाले लोगों को टारगेट करना है।

तीन पिस्टल, 33 कारतूस मिले…

गिरफ्तार आरोपियों में ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह, तरनतारन का जसवीर सिंह, भोगपुर का अमनप्रीत सिंह, मोगा व मजीठा का एक-एक नाबालिग, अमृतसर का ओंकार सिंह और झाडू नंगल का जुगराज सिंह शामिल है। 6 आरोपियों को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड जबकि एक को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों से पुलिस ने 3 पिस्टल व 33 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अमनप्रीत का खुलासा- आतंकी संगठन का स्लीपर सेल व्हाट्सएप पर एक्टिव…

भोगपुर (जालंधर) | भोगपुर के शक्ति नगर के अमनप्रीत (19) ने खुलासा किया कि यूके से सुरिंदर फेसबुक के माध्यम से स्लीपर सेल भर्ती कर रहा है। वह एक साल पहले अदबी की घटनाओं से दुखी होकर फेसबुक पर पोस्ट लिखी। कुछ दिन बाद बब्बर ने फोन कर ग्रुप से जुड़ने पेशकश की। वह व्हाट्सएप से चैट और कॉल करने लगा।

इसे भी देखें:- राजा भैया से भी 2 कदम आगे हैं उनकी Wife, रखती हैं 2 लाख की 3 पिस्टल

मेरा बेटा अमनप्रीत बेकसूर: जसविंदर

अमनप्रीत के पिता जसविंदर ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है। बेटा प्राइवेट प्लस-2 की स्टडी कर रहा है और ग्रंथी भी है। मेरा बेटा कोई गलत काम नहीं कर सकता।

इंग्लैंड में बैठा सुरिंदर भी नामजद

इंग्लैंड में बैठा सुरिंदर सिंह बब्बर को भी पुलिस नामजद किया गया है। यही ग्रुप को आर्थिक मदद करता है।
Back to top button