मौत के बाद घर पहुंचा बेटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, पेरेंट्स का ये था रिएक्शन

होशियारपुर.योग में 35 घंटे 18 मिनट और 2 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले मोहित शर्मा चाहे आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से भेजा गया सर्टिफिकेट जब उसके घर पहुंचा तो उसके माता-पिता को खुशी देने के साथ-साथ भावुक भी कर गया। पिता अशोक कुमार और मां रजनी देवी ने बताया, मोहित के चले जाने का उन्हें गम है लेकिन अपने बच्चे की उपलब्धियों पर नाज भी है। 
मौत के बाद घर पहुंचा बेटे का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, पेरेंट्स का ये था रिएक्शन

सड़क हादसे में हुई मौत…

– मोहित ने गिनीज बुक की तरफ से 25-26 जून 2017 को पंचकूला में कराए गए ‘लोंगेस्ट योगा लेसन’ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 
– लेकिन 22 अगस्त 2017 को सड़क हादसे में मोहित इस दुनिया को अलविदा कह गया। 
– हादसा उस समय हुआ था जब मोहित बाइक पर योगा क्लास लगाकर घर लौट रहा था।
– अचानक सामने आए आवारा जंगली सूअर से टक्कर के बाद नहर में गिर पड़ा था।

इसे भी देखें:- राजा भैया से भी 2 कदम आगे हैं उनकी Wife, रखती हैं 2 लाख की 3 पिस्टल

मां जताया अफसोस

– भाग सिंह नगर की कैनाल कॉलोनी रोड पर वार्ड नंबर 45 के घर में मां रजनी देवी ने बताया, 
– रजनी देवी को इस बाद का अफसोस है कि मोहित की मौत के बाद किसी खेल संस्था, प्रशासनिक अधिकारी और सरकार ने उन्हें नहीं पूछा। कोई अफसोस जताने तक नहीं पहुंचा।
Back to top button