क्या आप जानते हैं, परफ्यूम लगाने की सही जगह

परफ्यूम लगाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है,पर जब भी हम परफ्यूम लगाते है तो कुछ ही देर में इसकी खुशबु उड़ जाती है,जिसके कारण हमे फिर से परफ्यूम लगाना पड़ता है,पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिनसे आपके परफ्यूम की खुशबु लम्बे समय तक बनी रहेगी.क्या आप जानते हैं, परफ्यूम लगाने की सही जगह

1-अगर आप अपने शरीर को पूरा दिन सुगन्धित रखना चाहते है तो इसके लिए परफ्यूम को हमेशा अपनी कोहनी के अंदर की तरफ लगाएं. इसे कोहिनी के अंदर की तरफ लगाने से पुरे हाथ में इसकी खुशबू फैल जाती है और जब हम किसी से हाथ मिलाते हैं तो सामने वाले को भी आपके परफ्यूम की खुशबु महसूस होती है.

2-आप चाहे तो अपने बालो में भी परफ्यूम को लगा सकते है,इसे बालो में लगाने से आपके अंदर से पूरा दिन खुशबु आती रहती है. पर इस बात का ध्यान रखे की इसे स्प्रे के द्वारा बालों पर ना लगाए,इसे हमेशा  कंघी पर स्प्रे करके ही बालो पर लगाने चाहिए.

3-परफ्यूम की खुशबु को लम्बे समय तक बरक़रार रखने के लिए हमेशा परफ्यूम को घुटनों के पीछे लगाए,यहाँ पर परफ्यूम को लगाने से  खूशबू लंबे समय तक रहती है.

4-हमारे कानो के पीछे के हिस्से में बहुत आयल मौजूद होता है. इसलिए अगर आप यहाँ पर  लगाएंगे तो इसका असर काफी देर तक रहेगा.

Back to top button