महाराष्ट्र: नाशिक के पिंपलगांव में तीन करोड़ का सोना जब्त
नाशिक. नाशिक के पिंपलगांव बसवंत के श्रीनिवास ज्वेलर्स की दुकान से तीन करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपए का सोना चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की है। पुलिस जांच में चोरी का सोना चांदवड़ तहसील के परसूल गांव के एक कुंए में डालने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुंए से पानी निकालने का कार्य शुरू किया। पानी गहरा होने के कारण पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया। इसके बाद चोरी का सोना कब्जे में लिया गया।

आरोपी पिंपलगाव व चांदवड़ के परिसर के निवासी है। पुलिस अधीक्षक संजय दराड़े ने बताया की गिरफ्तार आरोपी एक नाबालिग युवक है। जो दुकान में चपरासी के रूप में कार्यरत था। नाबालिग ने दूसरे आरोपी की मदद से घटना को अंजाम दिया है। दूसरा आरोपी चांदवड तहसील का परसुल निवासी संजय देवराम वाघ (32) दुकान में सेल्समन के रूप में काम कर रहा था।
ये भी देखें:- अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा: राम रहीम और राधे माँ निकले एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, #Video में देखे राधे माँ का अश्लीलता वाला ये रूप
वाघ विगत 2015 से दुकान में कार्यरत था। कुछ दिनों पूर्व वैभव जाधव व दुकान के मालिक के बेटे रौनक व सिद्घार्थ के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे वैभव नाराज था। इस विवाद के चलते वैभव ने दुकान में चोरी की।





