किसानों के साथ हुआ मजाक, दो एकड़ में सोयाबीन बर्बाद, क्लेम 17.46 रुपए मिला
भोपाल.यूपी के बाद अब एमपी में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को 4-5 रुपए मुआवजा दिए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के किसान उत्तम सिंह के दो एकड़ के खेत में सोयाबीन की पूरी फसल नष्ट हो गई थी। क्लेम के तौर पर उसे 17. 46 रुपए मिले। इसी प्रकार बादामी लाल को 4.70 रुपए बीमा दावे के तौर पर मिले। खासबात यह है कि सीहोर जिले के शेरपुर से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना की शुरुआत फरवरी 2016 में की थी।

सूत्रों के अनुसार सीहोर जिला के तिलारिया और रेहटी क्षेत्र के 168 किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाने की वजह से 9863 रुपए की बीमा राहत दी गई है। रहटी गांव में बादामी लाल नाम के 126. 44 रुपए का प्रीमियम दिया था और उन्हें मिले मात्र 4 रुपए 70 पैसे बीमा दावे के तौर पर मिले है और नीला बाई को गांव में सबसे ज्यादा राशि 194 रुपए 24 पैसे मिली है। जिले के ग्राम रहटी, मिलाडिया में ऐसे अनेक उदाहरण सामने हैं, जिन्हें कम राशि मिली है।
इसे भी देखें:- इन बड़े नेताओं के संपर्क में था दाऊद का भाई इकबाल, नेताओं की मदद से 3 साल…!
किसानों की सरकार के प्रति नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जो सर्टिफिकेट बांटे गए, उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो भी है। बतौर क्लेम सबसे अधिक राशि 52 किसानों को 194 रुपए 22 पैसे मिली है। 22 एकड़ जमीन पर खड़ी सोयाबीन की फसल पूरी तरह चौपट होने पर 194 रुपए का क्लेम मिला। जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने 5,220 रुपए का प्रीमियम भरा था। इसी प्रकार उत्तम सिंह की खड़ी सोयाबीन की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने 1,342 का प्रीमियम भरा था और मिले मात्र 17 रुपए मंगलसिंह को 928 के प्रीमियम पर 34 रुपए का मुआवजा मिला।
नेता प्रतिपक्ष बाेले- छलावा, कक्का जी ने कहा- योजना कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आप को किसान पुत्र कहते हैं, लेकिन मंदसौर गोलीकांड हो या प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत क्लेम, सभी के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। राष्ट्रीय किसान संघ अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा आरोप लगा चुके हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए नहीं है। इस योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को ही फायदा हो रहा है। सीहोर जिले के किसान अशोक कुमार ने कहा कि सरकार ने जो बीमा राशि दी है उससे हम संतुष्ट नहीं है। सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है।





