नौकरी देने में पहले कांग्रेस अब मोदी सरकार हुई फेल: राहुल गाँधी

अमेरिकी दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि असहिष्णुता और बेरोजगारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास के लिए गंभीर चुनौती हैं। मंगलवार को एक बैठक के दौरान उन्होंने बेरोजगारी, चीन, मेक इन इंडिया जैसे कई मुद्दों पर बात की।
उन्होंने यह भी माना कि पिछली कांग्रेस सरकार फेल हो गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मोदी सरकार भी युवाओं को नौकरी देने में बुरी तरह से फेल हो गई है। गौरतलब है कि राहुल दो हफ्तों से अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।
अभी अभी: हनीप्रीत को लेकर आया ऐसा फोन, हरियाणा पुलिस की उड़ गई नींद!
राहुल गांधी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ झुकाव रखने वाले थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) की ओर से आयोजित एक राउंडटेबल बैठक में कुछ प्रमुख भारतीय/दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने भारत में नौकरियों के अवसर पैदा कर पाने में सरकार के नाकाम रहने पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि इससे देश के सामने एक खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने वाशिंगटन पोस्ट की संपादकीय टीम से अनौपचारिक बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने भारत समेत पूरी दुनिया में असहिष्णुता बढ़ने पर दुख जाहिर किया।





