शराब पीने पर तीन लड़कों काे मिली ये सजा, आधा सिर मुंडाकर और मुंह काला कर घुमाया

शिवपुरी/ग्वालियर. जिले की बदरवास जनपद के ग्राम खरैह में शराब पीने और उसका जुर्माना नहीं भरने पर तीन युवकों को कथित तौर पर आधा सिर मुंडाकर और मुंह काला करके जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा।
 शराब पीने पर तीन लड़कों काे मिली ये सजा, आधा सिर मुंडाकर और मुंह काला कर घुमाया

इसे भी देखें:- अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

दरअसल खरैह पंचायत में कुछ दिन पहले एकता परिषद ने बैठक करवाकर नशामुक्ति का निर्णय करवाया था। पंचायत ने यह भी फरमान सुनाया था कि शराब पीने वाले गांववासी को 11 हजार रुपए का अर्थदंड भुगतना पड़ेगा।

रविवार शाम जब शराब पीने की शिकायत पाए जाने पर तीन युवक पोटू, सतीश और विक्रम 11 हजार रुपए का अर्थदंड चुकाने में असमर्थ रहे, तो पंचायत ने उन्हें यह सजा दी।

Back to top button