टीम इंडिया से दूर कुछ यूँ परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं शिखर धवन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी। इस सीरीज से टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी पसीना बहा रहे हैं। वहीं टीम के ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन सीरीज के शुरूआती तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। लिहाजा वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Shikhar Dhawan

कंगारुओं से वर्ल्ड कप में 30 साल पहले मिली हार का बदला लेगा विराट ब्रिगेड

दरअसल धवन की पत्नी आएशा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें धवन अपने बच्चों के साथ वीडियो गेम खेल रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कैप्शन लिखा है कि इन्होंने यहां फीफा खेलना शुरू कर दिया है। धवन की इस तस्वीर को काफी लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है।

They have started playing FIFA here too ???lol @shikhardofficial thanks Hun lol #familygoals #familyfun

A post shared by Aesha Dhawan (@aesha.dhawan5) on

दरअसल धवन की पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। इस वजह से उन्होंने बीसीसीआई से शुरूआती तीन मैचों में न खेलने का आग्रह किया है। बीसीसीआई ने गुरूवार को धवन की इस बात को स्वीकर कर लिया। संभवत: धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में खेलेंगे।

Back to top button