अब ऑनलाइन बनेंगे दवा लाइसेंस, होगा इनका इतना फायदा…
जयपुर। राजस्थान के दवा विक्रेताओं के लिए गुड न्यूह है। दवा विक्रेताओं को लाइसेंस के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रिटेलर व होलसेलर का ड्रग लाइसेंस 17 सितंबर से ऑनलाइन बनने लगेगा। इस तरह की सुविधा देने वाला राजस्थान 18वां राज्य होगा जिसके तहत आवेदन करने के 20 दिन में लाइसेंस बन जाएगा। इसके लिए पहले एसएमएस जाएगा। जिससे खुद प्रिंट भी लिया जा सकेगा।

जानिए और इस बारे में …
– ऑनलाइन आवेदन करने वाले को एक नंबर दिया जाएगा। जिससे वास्तविक स्थिति के बारे में भी वह पता कर सकेगा। ड्रग कंट्रोलर प्रथम अजय फाटक ने बताया कि ऑनलाइन ड्रग लाइसेंस की सुविधा वर्तमान में दिल्ली महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक में उपलब्ध है। ई-मित्र के जरिए अपने दस्तावेज को निर्धारित फीस देकर अपलोड करवा सकेगा। फीस भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी।
इसे भी देखें:- रोड शो के बाद, मस्जिद जा रहे शिंजो आबे से पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, चल तो रहे लेकिन…!
राज्य में 47 हजार रिटेलर व होलसेलर
– राज्य में करीब 47 हजार रिटेलर व होलसेलर हैं। फाटक ने बताया कि असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर, डी सीओ, एसोसिएशन के पदाधिकारी, कंप्यूटर आपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।





