पीएम मोदी को जन्मदिन पर खास तोहफा देगा ये मुस्लिम कलाकार

लखनऊ। पीएम मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। पीएम मोदी के लिए उस दिन को यादगार बनाने के लिए जुल्फिकार हुसैन नाम का कलाकार उनका 110 फीट लंबा कटआउट बना रहा है।

इतना ही नहीं इस कलाकार की इच्छा भी बड़ी अनूठी है, क्योंकि पीएम मोदी के 110 फीट लंबे कटआउट की तरह ही ये कलाकार इस सरकार के भी 110 साल तक चलने की दुआ कर रहा है। सबसे बड़ी बात है कि हुसैन भारत में नहीं रहते हैं, वो पीएम मोदी के जन्मदिन पर ही दुबई से यूपी के अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। वो भी अपने खास दोस्त और भाजपा के पार्षद नृपेंद्र पांडे के बुलावे पर।

पिछले कई दिनों से जुल्फिकार इस कटआउट को तैयार करने में जुटे हैं। उन्हें उम्मीद है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 110 फीट लंबा कटआउट लखनऊ के भाजपा कार्यालय के बाहर खड़ा हो जाएगा, इतना ही नहीं कटआउट के अलावा हुसैन और उनके दोस्त नृपेंद्र पांडे 1500 किलो का लड्डू और 105 किलो का घंटा भी पीएम मोदी को भेंट करेंगे।

अभी अभी: यूपी में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, 19 लोगो की हुई मौत, सीएम योगी ने की…!

हुसैन की मानें तो वो पीएम मोदी को खुद ये भेंट देना चाहते हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी वो ऐसा ही एक कट-आउट भेंट करना चाहते हैं। एक कलाकार के नाते उन्होंने साफ कर दिया कि वो किसी विचारधारा से प्रभावित नहीं है। वहीं पीएम मोदी को लेकर अपनी सोच को धर्म से नहीं जोड़ने की भी बात कर रहे हैं।

ये पहला मौका नहीं है, जब हुसैन किसी नेता की आदमकद प्रतिमा बना रहे हों, दुबई में बसने से पहले वो बसपा के पूर्व अध्यक्ष कांशीराम, मायावती और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का भी कट-आउट बना चुके हैं। हालांकि ये पहला मौका होगा, जब वो पीएम मोदी के लिए काम कर रहे हैं। मगर इसकी शुरुआत काफी पहले हो चुकी है,क्योंकि भाजपा पार्षद और अपने दोस्त नृपेंद्र पांडे के कहने पर ही उन्होंने 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सौ फीट ऊंचा कट-आउट बनाया था। उस वक्त वो ऑयल पेंट के जरिए फिल्मों के पोस्टर्स बनाते थे।

Back to top button