लड़की ने फ्रेंड को भेजी प्राइवेट फोटोज, लड़के ने दोस्तों के जरिये करा दीं वायरल…

जगराओं/लुधियाना.प्राइवेट स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग स्टूडेंट(14) ने अपने दोस्त को निजी तस्वीरें भेजी और उसने अपने फ्रेंड्स के साथ छात्रा की फोटो शेयर कर दीं। उन दोस्तों ने लड़की को बदनाम करने की धमकी दे कारोबारी पिता को फोन कर चार लाख रुपए मांगे।लड़की ने फ्रेंड को भेजी प्राइवेट फोटोज, लड़के ने दोस्तों के जरिये कराa दीं वायरल...

आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले के मुख्य आरोपी मुनीष, राज (बदला हुआ नाम) समेत चार लोगों पर थाना सिटी पुलिस जगराओं ने आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में पर केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एसएसपी जगराओं सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है और मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। नामजद युवकों में लड़की के करीब 17 साल के दगाबाज दोस्त 12वीं में पढ़ने वाले राज (बदला हुआ नाम) कारोबारी का बेटा है। जबकि तस्वीरें वायरल करने वाला मास्टर माइंड 30 साल का मुनीष भी पेट्रोल पंप मालिक का बेटा है। इन दोनों के अलावा पुलिस ने दो और युवकों को भी नामजद किया है जिनकी उम्र भी 18-20 साल के बीच बताई जा रही है।

आरोपी नेताओं से कर रहे हैं सिफारिश

आरोपी राज व मुनीष के अलावा एक फोटो स्टूडियो मालिक का बेटा और स्क्रैप कारोबारी का बेटा भी इस साजिश में शामिल रहे। आरोपी युवकों के घरवाले नेताओं से सिफारिश कर उनके नाम केस से निकालने का जुगाड़ लगाते रहे। हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…

पिता-चाचा को पकड़ा तो चढ़ा हत्थे

पुलिस मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी आरोपियों के नाम का खुलासा करेगी। जगराओं पुलिस आरोपी मुनीष को कोट ईसेखां से गिरफ्तार करके लाई थी। पुलिस ने इससे पहले मुनीष के पिता और चाचा को भी रविवार देर रात घर से उठा लिया था और सोमवार की दोपहर को मुनीष के घर पर मौजूद महिलाओं को भी उठाने के लिए लेडीज पुलिस के साथ पहुंची थी।

शर्मनाक, यहां भी नेतागिरी

इस दौरान इलाके की एक महिला काउंसलर के पति के कहने पर ही पुलिस लौट गई और उसने ही आरोपी को पेश करवाने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने सोमवार को सिर्फ मुनीष को ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी तीन रविवार देर रात से ही पुलिस के पास थे। इस संबंध में एसएचओ सिटी इंदरजीत सिंह ने कहा कि वह फिलहाल आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। जांच जारी है और जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
Back to top button