अभी अभी: BRICS: पाक को लगा सबसे तगड़ा झटका, अब चीन आया खिलाफ

जी हाँ: अभी अभी: BRICS: पाक को लगा सबसे तगड़ा झटका, अब चीन आया खिलाफ | पाकिस्तान में आतंकवाद को लेकर भारत के बाद अमेरिका की सख्त चेतावनी का असर ब्रिक्स सम्मेलन में देखने को मिल सकता है। चीनी एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रिक्स जैसे वैश्विक पटल पर ड्रैगन पाकिस्तान को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर कार्रवाई करने के लिए कह सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में बेस्ड इन दोनों आतंकी संगठनों का नाम ब्रिक्स देशों के घोषणापत्र में शामिल किया गया हैं।

LeT और जैश पर कार्रवाई करने के लिए चीन बना सकता है दबाव
दो चीनी एक्सपर्ट्स ने कहा कि चीन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में शामिल दोनों आतंकी संगठनों, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव पाकिस्तान पर बना सकता है।
अभी अभी: BRICS में चारों तरफ गूंजी पीएम मोदी की गर्जना! बोले-सबके सब…!
चीन के बीजिंग में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज के डायरेक्टर हू शिशैंग ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र को ध्यान में रखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस मुद्दे को लेकर चीन के स्टैंड में स्पष्ट बदलाव आया है।
भारतीय कूटनीति की बहुत बड़ी जीत
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हू शिशैंग ने कहा कि बेशक, इन आतंकी समूहों को घोषणापत्र में शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन, पाकिस्तान में इससे भी ज्यादा खतरनाक आतंकी समूह हैं जिन्होंने पिछले दिनों चीन के दो नागरिकों की हत्या कर दी थी। ऐसे आतंकी समूहों के नाम भी लिस्ट में शामिल होने चाहिए।
अभी अभी: बोले पीएम: भारत दुनिया की सबसे तेजी…!
इससे पहले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र में पहली बार पाकिस्तान के दो आतंकी समूहों का नाम शामिल गया। जिसे भारतीय कूटनीति खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत बड़ी जीत माना जा रहा है। पीएम मोदी इससे पहले जी -20 से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक के हर मंच से आतंकवाद को लेकर दुनिया के दोहरे मापदंड पर हमला बोल चुके हैं।





