अभी अभी: BRICS में चारों तरफ गूंजी पीएम मोदी की गर्जना! बोले-सबके सब…!

जी हाँ: अभी अभी: BRICS में चारों तरफ गूंजी पीएम मोदी की गर्जना! बोले-सबके सब…!| ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सोमवार को आतंकवाद पर कूटनीतिक जीत हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी आतंक का मु्द्दा मजबूती के साथ उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी ब्रिक्स देशों के साथ आने और मिलकर काम करने की जरूरत है।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में

आतंकवाद के खात्मे के लिए ‘सबके साथ’ की जरूरत

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक पटल पर ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे पर जोर देते हुए कहा कि यह बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने यह बातें चीन के शियामेन में ब्रिक्स सम्मेलन के आखिरी दिन ‘डायलॉग ऑफ इमरजिंग मार्केट एंड डेवलपिंग कंट्रीज’ नामक सत्र को संबोधित करते हुए कही।

अभी अभी: बोले पीएम: भारत दुनिया की सबसे तेजी…!

ब्रिक्स देशों के लिए अगला दशक काफी अहम
सम्मेलन के आखिरी दिन पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि सभी ब्रिक्स देशों के लिए अगला दशक काफी अहम है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि दुनिया को और हरा-भरा बनाने के लिए हमें (ब्रिक्स देशों को) मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

इन मुद्दों पर गंभीर कदम उठाना बेहद जरूरी
इस दौरान पीएम मोदी ने जिन मुद्दों पर फोकस किया उसमें साइबर साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और आपदा प्रबंधन भी शामिल था। उन्होंने कहा कि अगले दशक को स्वर्णिम बनाने के लिए इन मुद्दों पर गंभीर कदम उठाना बेहद जरूरी है।

 

पीएम मोदी ने यह बातें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले कही। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय तक दोनों देशों के बीच विवाद की वजह रहा डोकलाम मुद्दा इस वार्ता में उठ सकता है। हालांकि, पीएम मोदी और जिनपिंग सोमवार को आपसी सहयोग पर जोर देने की कह चुके हैं।

Back to top button