03 सितम्बर दिन रविवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

आज का पञ्चांग

।।आप सबका मंगल हो 03 सितम्बर दिन रविवार।।

03 सितम्बर दिन रविवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मतऋतु-वर्षा
माह-भाद्रपद
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:45
सूर्यास्त:-06:15
राहू काल(अशुभसमय)शायं
04:30से 06:00बजे तक
तिथि:-द्वादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:-  आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है।व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभ होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- आसमानी

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ:-  आज आप व्यवहार में मधुरता आएगी। कृषि कार्यो में निवेश आपको लाभ प्रदान कर सकता है। आय के क्षेत्र में सामान्य लाभ मिल सकता है।विरोधी परास्त होंगे व्यवसायिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

सुझाव:- आप चौदह मुखी रुद्राक्ष हमेसा धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन:-  आज आप को शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी पारिवारिक धरातल मजबूत बनेगा।जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। असभ्य भाषण से बचें।यात्रा आपको लाभ दे सकती है। आज पानी व आग से खिलवाल न करें।

सुझाव:- आप पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- समुद्री हरा

( ही,हू, हे, हो, डा , डी, डे, डो)

कर्क:-आज आप का मन राजनैतिक कार्यों में निमग्न रह सकता है। मुकदमें या अतिरिक्त ऋण से आप का मन खिन्न हो सकता है। व्यापारिक यात्रा होगी। पारिवारिक असहयोग का सामना करना पड़ सकता है।अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

सुझाव:- आप छ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-लाल

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह:-  आज आप को स्वल्प परिश्रम में अनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक यात्रा आपको सफलता प्रदान करेगी। भाइयों से तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम सम्भन्धों में सायं समय मे मधुरता आएगी।विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा।

सुझाव:- आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- श्वेत

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या:-  आज आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी ।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है।

सुझाव:-आप तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें लाभ होगा।
शुभरंग:- चॉकलेटी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला:-  आज आप कारोबारी यात्रा आपको सामान्य लाभ देगी। अपशब्द से बचे। खान -पान में व्यतिक्रम से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। किन्तु सेयर बाजर में आपको लाभ होगा।

सुझाव:- आप दो मुखी रुद्राक्ष धरण करें लाभ होगा।
शुभरंग:-नारंगी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक:- आज आप का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें।कार्य व्यवहार में मृदुलता लावें। यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:- आप पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- क्रीम

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु:-  आज आप सोच समझ कर किसी कार्य को करें व धोखेबाजों से सावधान रहें।आज यात्रा में सचेत रहें। नया कार्य आपको आज सफलता दे सकता है। पारिवारिक सहयोग व पुराने मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धरण करें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:- श्वेत

(भे, भो, जा, जी, जु, जे, ख, खी, खे, खो, ग ,गी)
मकर:-आज का दिन आपका थोड़ा संघर्ष पूर्ण हो सकता है। कार्य क्षेत्र नौकरी या व्यवसाय में आपसी असयोग का सामना करना पड़ सकता है ।संतान से यश में वृद्धि होगी। वैवाहिक या मांगलिक कार्यों का संपादन हो सकता है।कानूनी मामलों में आज हाथ न लगावें।

सुझाव:- आप बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-दूधिया

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ:-  आज आप को मित्रो का सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से प्रयास रत कार्य सफल हो सकते है। पारिवारिक जीवन सुख मय रहेगा। शिक्षा सम्बंधित कार्यों में प्रगति की संभावना बन रही है। यात्रा से विशेष लाभ की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:- नीला

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन:-  आज आप को बेहतर काम काज के अवसर मिल सकते है। कुछ नया होने की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण होगा।व्यापार में नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यवहारिक प्रदर्शन से बचें।

सुझाव:- आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभरंग:-फिरोजी

आज के दिन का विशेष महत्व

1आज भाद्रपद माह शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि है।।
2आज महा रविवार व्रत है। आज बिना नमक के भोजनकरें भोजन में एक अन्न को ही ग्रहण करना चाहिए।
3 आज वामन द्वादशी भी है ।मध्यान में वामन जयंती मान्य है।

प्रेरणा दाई चौपाई

परम प्रकास रूप दिन राती।
नहिं कछु चहिअ दिया घृत बाती।

अर्थ:- गोस्वमी तुलसीदास जी श्री रामचरितमानस जी मे उत्तर काण्ड में वर्णन करते हुवे काग भुसुण्डि गरुण संवाद में इंगित कर रहे है कि जो परमात्मा परम प्रकाश अर्थात न सूर्य, न चन्द्र,न तरों का प्रकाश जो स्वयं प्रकाश देता है उसका रुप है , न उसको दीपक की, न घी तेल की आवश्यकता है वह राम भक्ति रूपी चिंतामणि जिसके हृदय में प्रगट है उसे किसी भी चीज की आवश्यकता नही होती वो स्वमं सबको देने वाला प्रकाश रूप परम् तत्व से मिल जाता है।

अस्तु”हम सभी को बिना समय गवायें परमात्मा की दी हुई सभी चीजों ,में उसका अनुभव करना ,व आभार व्यक्त करना चाहिए।”

।।वास्तु टिप।।

अपने घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ तील के तेल का दिया जलाने से घर मे सुख सवृद्धि का वास होता है व वास्तु दोष का समन होता है।

इति शुभम

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button