अनार के दानो के साथ साथ छिलके में भी पाए जाते है लाभकारी गुण

दोस्तों शायद आपको यह नही पता होगा कि अनार के दाने जितने हमारे लिए फायदेमंद होते उतने ही उसके छिलके भी गुणकारी होते है | आप आनर के दाने को खा कर उसके छिलके को यूँ ही फेक देते है , लेकिन इस खबर को पढने के बाद आप ऐसा नही करेंगे क्योकि इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको कुछ फायदे बताने जा रहे है |Anar-sirf-fruit-hinahi

अनार का छिलका गले का टोन्सिल ,ह्रदय रोग ,मुहांसे ,झुर्रियां ,मुंह की बदबू बवासीर खांसी और नकसीर जैसी बीमारियाँ में राहत मिलती है

गले का दर्द और खराश हो तो अनार के छिलके के पाउडर को थोडा से पानी में उबाल लें | फिर इस काढ़े को छानकर ठंडा कर गरारा करें ऐसा दिन में कई दफा करने पर आपको लाभ होगा |

टिप्स: मजबूती के लिए दिन में खाएं तीन बार प्रोटीन

मुहांसों की समस्या होने पर अनार के छिल्को को सुखाकर भून लें और ठंडा कर पीस लें इसे चेहरे पर लगाने से मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिलता है |

झुर्रियो से राहत के लिए छिल्को को सुखाकर इसका पाउडर बना लें फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर इसको फेसपैक की तरह चेहरे पर लगाने से त्वचा से झुर्रियां दूर हो जाती |

अधिक मासिक स्राव आने पर अनार के छिलके को सुखा कर उसके पाउडर को पानी के साथ रोजाना पीने से मासिक धर्म में अधिक मासिक स्राव नही होता |

Back to top button