12 साल से फरार आरोपी फर्जी पुजारी बन कर रह रहा था मंदिर में…

जयपुर। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक आरोपी को पकड़ा है। 70 वर्ष का यह आरोपी जयपुर के पास ही एक हनुमान मंदिर में पुजारी बन कर रह रहा था और लोगों को उपदेश भी देता था।

The accused absconding for 12 years was living as a priest in the temple ...

बृजमोहन प्रजापत नाम के इस आरोपी के खिलाफ एक फर्जी केस दर्ज कराने और इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप था। पुलिस इसे 12 साल से ढूंढ रही थी।

यह जयपुर के पास जोबनेर कस्बे का रहने वाला है। इसके दो बेटे है, लेकिन दोनों ही जेल में है और उनका भी अापराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस के अनुसार इस आरोपी के बारे में यह तो पता था कि यह जोबनेर का रहने वाला है, लेकिन यह अपने परिवार के साथ नहीं रहता था। पुलिस को पांच माह पहले पता लगा कि यह जोबनेर के पास ही किसी मंदिर में रह रहा है।

पुसिल ने इस इलाके के करीब बीस मंदिर छाने और एक हनुमान मंदिर में इसके रहने की सूचना मिली।

 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा राम रहीम और सनी लियोनी का ये वीडियो, टूट पड़े लोग..

पुलिस ने कांस्टेबल भेज कर जांच कराई तो बात सही निकली। पता चला कि यह यहां काफी समय से रह रहा है और लोगों को भले काम करने के उपदेश भी देता है।

पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो इसने अपना कुछ और ही नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने जोबनेर के ही कुछ अन्य लोगों से इसकी पहचान कराई और इसे गिरफ्तार कर लिया। अब इससे पूछताछ की जा रही है। 

Back to top button